फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में भक्ति करना सबसे जरूरी

विज्ञापन
26jjrp20- आचार्य उपेंद्र कृष्ण शास्त्री।
विज्ञापन
झज्जर। बाबा प्रसाद गिरि महाराज मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य उपेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य सृष्टि की शुरुआत स्वयंभू मनु से हुई। उनके वंश से मानव जाति का विस्तार हुआ। उन्होंने बताया कि देवहुति का विवाह कर्दम ऋषि से हुआ, जिनके यहां नौ कन्याओं के बाद भगवान ने अवतार लिया। आचार्य ने कहा कि जीवन में भक्ति का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भक्ति के बिना भगवान का अवतार संभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनुष्य के संस्कार उसके व्यवहार से झलकते हैं। मंदिर या सत्संग में जाते समय जूते-चप्पल भी व्यवस्थित ढंग से उतारने चाहिए। सद्विचार और सद्भाव से ही जीवन में सही मैनेजमेंट और अनुशासन आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें