फोटो-35- एमएलके महाविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में शामिल शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत महावि
- फोटो : 1
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की तरफ से मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को उपहार भेंट कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विदाई समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय और विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश शुक्ल ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्राचार्य ने कहा कि जब छात्र पहली बार कॉलेज आते हैं तो उनकी आंखों में सपने और कुछ कर गुजरने का उत्साह होता है। कॉलेज जीवन केवल किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और बेहतर इंसान बनने की सीख भी देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में डिग्री के साथ अच्छा व्यक्तित्व होना भी बेहद जरूरी है। विभागाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि छात्र अपने कार्यों से परिवार और महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। शिक्षक डॉ. बीएल गुप्त ने सभी के प्रति आभार जताया, जबकि शिवम सिंह ने अपने विचार साझा किए।
समारोह में मिस फेयरवेल (पीजी) का खिताब गौरी मिश्रा और मिस्टर फेयरवेल का खिताब रोहन पटवा को मिला। वहीं मिस फेयरवेल (यूजी) का खिताब सारिका और अक्षरा को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। मिस्टर इवनिंग विश्वजीत तथा मिस इवनिंग दीपशिखा चुनी गईं। इस अवसर पर प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, डॉ. अरुण प्रकाश पांडेय, डॉ. डीके मौर्य, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान व शिवानंद पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।