26jjrp02- श्री बुद्धो माता मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करती महिलाएं। स्रोत : आयोज
झज्जर। श्री बुद्धो माता मंदिर में माता रानी के जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर कमेटी के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सेवा में योगदान दिया।
कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता मनीष बंसल और कांग्रेस नेता सुभाष गुर्जर ने पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मनीष बंसल ने मंदिर में भव्य स्टील का गेट बनवाने की जिम्मेदारी लेने की घोषणा की। इससे पहले भी वह मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग दे चुके हैं।
भंडारे में सुनीता और नीरज ने सुबह 11 से शाम 4 बजे तक सेवा करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उनके सेवाभाव की सराहना की गई।
इस मौके पर कमेटी प्रधान महेश सिंह, उपप्रधान जितेंद्र, संजय शर्मा, बलवान सिंह, बालकिशन, सुभाष सैनी, परवीन और बलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।