फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख की लागत से शहीदी पार्क और फुटबाल ग्राउंड में हुआ विकास कार्य

विज्ञापन
-फोटो 87 : नूना माजरा के शहीदी पार्क में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए एचएल सिटी निदेशक राक - फोटो : Archive
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने नूना माजरा गांव के शहीदी पार्क और फुटबाल ग्राउंड में 11 लाख रुपये के लाइटिंग और विकास कार्यों का उद्घाटन किया। राकेश जून ने अपने पिता स्व. सुंदरलाल जून की स्मृति में विकास कार्यों के लिए ग्यारह लाख रुपये का दान दिया था। उद्घाटन के दौरान खाप प्रधान मंजीत जून, सरपंच जयभगवान और उड़ान सेवा समिति के अध्यक्ष कर्नल अनिल जून ने राकेश जून का फूूलमाला और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

राकेश जून ग्राउंड में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए 100 जोड़ी जूते अपनी तरफ से देने का एलान किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हर साल जीडी गोयनका स्कूल में गांव की 5 प्रतिभाशाली बेटियों को निशुल्क पढ़ाया जाएगा। उनका खर्च वो खुद वहन करेंगे। इस दौरान रणबीर जून, आनंद जून, संजय जून, विरेंद्र कौशिक, विनोद जून, चांद जून, और गजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें