फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चौक के पास ट्रांसफार्मर रखने का किया विरोध

Tue, 07 Apr 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। विद्युत ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए विद्युत निगम ने कुंदरकी नगर के मोहल्ला पश्चिमी सादात के लिए उपभोक्ताओं के लिए 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर रखने का एस्टीमेट बनाकर निगम अधिकारियों को भेजा गया था ताकि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को परेशानी न हो सके। अब स्वीकृत नया ट्रांसफार्मर बिजलीघर में आ चुका है लेकिन जब विद्युत कर्मियों ने यह ट्रांसफार्मर रखने को होली चौक के पास की जगह चिह्नित की तो कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर रखने का विरोध शुरू कर दिया और बोले कि यहां पर बच्चे खेलते है जिसकी वजह से भविष्य में अनहोनी घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने पुलिस को बुलाकर मदद लेने का प्रयास किया लेकिन पुलिस भी कोई हल नहीं निकलवा सकी। इसके बाद विद्युत निगम ने से कुंदरकी में हाईवे से सटे गुलड़ तिराहे से बंद ईंट भट्ठे के सामने चिह्नित भूमि पर ट्रांसफार्मर रखने से फाउंडेशन भी बना दिया गया। जल्द ही वहां पर नया ट्रांसफार्मर रख दिया जाएगा जिससे नगर के गुलड़ तिराहे, चकफाजलपुर रोड और बाईपास के जीरो प्वाइंट के करीब आबादी के सैकड़ों की संख्या में विद्युत उपभोक्ता जुड़ेंगे क्योंकि यहां पर उपभोक्ता भी ओवरलोड की समस्या जूझ रहे हैं।
एसडीओ दया शंकर का कहना है कि मोहल्ला सादात पश्चिमी में होली चौक और उसके आसपास की आबादी में विद्युत ओवरलोड की समस्या थी जिसको दूर करने के लिए विभाग से 250 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ है। इसको रखने के लिए होली चौक के पास की भूमि चिह्नित की थी लेकिन कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। पुलिस भी मौके पर आई थी लेकिन कोई हल नहीं निकल सका जिसकी वजह से अब इस ट्रांसफार्मर को नगर में ही हाईवे सटे गुलड़ तिराहे से बंद ईंट भट्टे के सामने रखा जाएगा क्योंकि यहां पर भी विद्युत ओवरलोड की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें