फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ व डीईईओ ने निपुण प्रशिक्षण कार्यशालाओं का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में निपुण भारत मिशन के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्यशालाओं का जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रतिंदर सिंह ने बहादुगढ़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यशाला का अवलोकन किया जबकि राजबाला मलिक ने मातनहेल खंड संसाधन समन्वयक कार्यालय में चल रही कार्यशाला में प्रतिभागियों से संवाद किया।
ये कार्यशालाएं आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित की गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने प्रतिभागी शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि निपुण मिशन बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों को अपनाना चाहिए ताकि कक्षा 3 तक सभी बच्चे पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल में निपुण हो सकें। आपकी मेहनत से ही नई शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्य साकार होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को निपुण बनाना अध्यापक की केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि जवाबदेही भी है।
वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने मातनहेल में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण प्रशिक्षण केवल सैद्धांतिक नहीं बल्कि व्यावहारिक होना चाहिए। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया बताया कि इन निरीक्षणों से कार्यशालाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर बहादुरगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, प्राचार्य कर्मवीर तहलान, खंड निपुण समन्वयक सरिता सरोहा और खंड मातनहेल में खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फोगाट, खंड निपुण समन्वयक चेतना जठोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें