फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला

विज्ञापन
10jjrp05 मीटिंग के दौरान उप​स्थित कर्मचारी। संगठन - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। आईबी मैकेनिकल ब्रांच, आईबी सिविल ब्रांच और पब्लिक हेल्थ झज्जर मैकेनिकल वर्कर यूनियन की साझा बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तीनों ब्रांच प्रधानों ने की और संचालन आईबी सिविल ब्रांच सचिव दीपक यादव ने किया। बैठक में राज्य चेयरमैन जयपाल गुड्डा, राज्य उप प्रधान अजय कुमार, राज्य उप महासचिव राजेश धनखड़, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान रामबीर, झज्जर ब्लॉक से मोहन शर्मा, जिला प्रधान नवीन ओल्याण, जिला सचिव देवेंद्र सहरावत और जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप फौजी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राज्य उप महासचिव राजेश धनखड़ ने बताया कि कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 15 और 16 जून को कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा चार जुलाई को भिवानी में सिंचाई व जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी और 18 जुलाई को लोक निर्माण विभाग/जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा के निवास स्थान हिसार में प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला प्रधान नवीन ओल्याण ने कहा कि सरकार पिछले 12 वर्षों से कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है और कोई नीति नहीं बना रही। वरिष्ठ उप प्रधान अजय कुमार ने कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर मोहन शर्मा, जिला सचिव देवेंद्र सहरावत, योगेश शास्त्री, रणबीर खटक, अमित दलाल, कृष्ण, श्याम सुन्दर, सुधीर जाखड़, नवनीत, राकेश, राजेश, मुकेश और गुलशन समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें