फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,825 छात्रों का डाटा यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यूडाइज) पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अभी तक अपडेट नहीं हो पाया है। इसमें अभी तक 6,825 छात्रों का डाटा अपडेट नहीं किया गया है। डीआईओएस की ओर से इन विद्यालयों को शत-प्रतिशत
विज्ञापन

नए सत्र को शुरु हुए सात माह बाद भी सरकारी और निजी विद्यालयों की तरफ से शत प्रतिशत विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया गया है। इसके चलते अभी भी 6,825 विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर लंबित पड़ा हुआ है। इसमें सभी ब्लॉकों के 334 विद्यालय शामिल है। पोर्टल पर विद्यालयों की तरफ से यदि विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया जाता है तो उनकी परेशानी बढ़ने वाली है।
ऐसा इसलिए क्योंकि यूडाइज पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं होने के कारण न तो नए विद्यार्थियों की आटोमेटेड अपार अकादमिक अकाउंट रजिस्ट्री आईडी बन पाएगी न ही शैक्षणिक डाटा अपार आईडी में दर्ज हो पाएगा। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को शत-प्रतिशत डाटा अपलोड करने की चेतावनी जारी की है। अगर समय से इन विद्यालयों की ओर से डाटा का अपडेशन नहीं किया गया तो संबंधित विद्यालय पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें