फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबी दही कबाब

Tue, 06 Aug 2013 03:19 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहा मिश्रा
विज्ञापन


सामग्री- हंग कर्ड कटोरी, भुने हुए चने का पाउडर आधी कटोरी, एक चम्मच चाट मसाला, चुटकी भर दालचीनी, इलायची पाउडर, एक प्याज बारीक कटी हुई, तलने के तेल, मिर्च पाउडर व नमक स्वाद के मुताबिक और हरी धनिया पत्ती।
विज्ञापन


स्टफिंग के लिए- काजू, बादाम, पिस्ता के अलावा अगर आप हल्का मीठा पसंद करते हैं, तो किशमिश भी डाल सकते हैं।

विधि- सबसे पहले हंग कर्ड को चने के आटे के साथ मिक्स करें। इसमें बारी-बारी चाट मसाला, मिर्च पाउडर, नमक, इलायची पाउडर भी मिला लें और अलग रख दें।

अब दही मिक्स आटे की लोई को टिक्की नुमा बना लें और उसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स स्टफ करते जाएं। स्टफ करने के बाद हल्के हाथों से इसे दबा दें, ताकि खुलने का डर न रहे।
विज्ञापन


अब एक पैन में तेल डालें और गर्म करें। बारी-बारी टिक्की को उसमें शैलो फ्राई करें और धनिया पत्ती की चटनी के गर्मागर्म सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें