फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाई के चक्कर में बंटाधार

Tue, 06 Aug 2013 01:34 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में वन निगम के एक बड़े अफसर सस्पेंड हो गए। विभाग में उनकी अलग ही पहचान थी। दरअसल इनकी आदत अकेले मलाई खाने की थी।
विज्ञापन


कई बार लोगों ने समझाया भी मिल-बांटकर खाइए तो सेहत के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन साहब को यह नसीहत समझ में नहीं आई। लोगों की निगाहें टिक गईं उन पर।

साहब को भनक लगी तो बापू भवन के छठे माले पर बैठे आकाओं को साधने में जुट गए। थोड़ी मलाई का स्वाद उन्हें चखा दिया तो वहां मामला सेट हो गया लेकिन जिन्हें मलाई नहीं मिली वे जुट गए खेल बिगाड़ने में।

चर्चा है कि साहब की कारगुजारी पंचम तल पर महकमे का काम देख रहे एक अफसर तक पहुंचाई गई तो उन्होंने भी मलाई में हिस्सेदारी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। साहब मिमियाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े साहब ने सोचा ऐसे तो मलाई मिलेगी नहीं इसलिए जहां से वह मलाई निकाल रहे हैं वहां से उन्हें रुखसत ही कर दिया जाए। बस हो गया बंटाधार। कुर्सी तो गई ही, सस्पेंसन की तोहमत अलग से लग गई।

अब देते रहें सफाई कि कुछ नहीं किया। इसलिए कहते हैं कि मलाई अकेले पचाना सबके बस की बात नहीं, बांटकर खाओ तो मजे ही मजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें