फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर निर्माण शुरू

विज्ञापन
फोटो-51: केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर परियोजना के तहत केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव एवं डीएमआरसी के अध्यक्ष कटिकिथला श्रीनिवास सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अनुसार केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को एक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां नई मैजेंटा लाइन को मौजूदा येलो लाइन और वायलेट लाइन से सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को आसान और तेज इंटरचेंज सुविधा मिलेगी। इससे लुटियंस दिल्ली, केंद्रीय मंत्रालयों और प्रशासनिक क्षेत्रों तक पहुंच और अधिक सुगम हो जाएगी।

यह परियोजना फेज-5(ए) के अंतर्गत जनकपुरी वेस्ट से आर.के. आश्रम मार्ग विस्तार का हिस्सा है। लगभग 9.91 किलोमीटर लंबे इस भूमिगत कॉरिडोर में नौ स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें शिवाजी स्टेडियम, युगे युगीन भारत, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल–हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे नई दिल्ली के प्रमुख सरकारी कार्यालयों, न्यायिक संस्थानों और राष्ट्रीय स्मारकों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बहादुरगढ़ से आने वाले यात्रियों को भी ग्रीन लाइन के जरिए इंटरचेंज का अधिक लाभ मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा समयबचत और सुविधाजनक होगी।
विज्ञापन

फोटो-51:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें