13jjrp12- राष्ट्रीय स्तर पर टैलेंट हंट कार्यक्रम की जानकारी देते प्रोग्राम के संयोजक चांदवीर हु
झज्जर। कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने, उनकी राजनीतिक समझ को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम की घोषणा की है। नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के संयोजक चांदवीर हुड्डा ने कहा कि यह टैलेंट हंट केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक ऐसा सशक्त मंच है, जहां देश के हर कोने से आए युवा अपने विचार, योग्यता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दे सकते हैं।
अभियान के माध्यम से कांग्रेस प्रतिभावान, ऊर्जावान, जुझारू और बौद्धिक रूप से सक्षम युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल करना चाहती है। चयनित युवाओं को पार्टी में प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर, प्रचार कोऑर्डिनेटर के पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी। संवाद