फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिम्मन लाल जैन ने घोषणा की, लेंगे जल समाधि 

Wed, 14 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मंदिर और विद्यालयों के दायरे में शराब के ठेके बंद न होने से आहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंदिर और स्कूल-कालेजों के आसपास संचालित शराब के ठेके बंद न होने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिम्मन लाल जैन ने दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर सामूहिक जल समाधि लेने का एलान किया है। इसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। वे लंबे समय से शराब बंदी आंदोलन समिति के बैनर तले प्रतिबंधित दायरे के अलावा कालोनी और बस्तियों में आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली गेट स्थित होटल गोवर्धन में प्रेसवार्ता में कहा कि शहर के तमाम मंदिरों और विद्यालयों के सौ मीटर दायरे में शराब के ठेके संचालित हैं। इन्हें बंद कराने के लिए वे क्षेत्रीय लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं। क्रमिक अनशन, जागरूकता रैली, बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने के बाद भी न तो सरकार और न ही प्रशासन पर कोई असर पड़ा है।

महिला और बच्चों ने भी प्रदर्शन किए। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति से आहत होकर यमुना में सामूहिक जल समाधि लेने का निर्णय लिया है। इसमें महिलाएं भी शामिल होंगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने सामूहिक जल समाधि लेने वाले लोगों के नाम फिलहाल नहीं खोले हैं। प्रेसवार्ता के दौरान डा. विजेंद्र सिंह नरवार, राजीव सक्सेना, चौधरी राम गोपाल, गिर्राज सिंह धाकरे, संजय अग्रवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट की होगी तलाश
सामूहिक जल समाधि के लिए सूरकुटी से बटेश्वर तक के घाट देखे जाएंगे। शराब बंदी अंादोलन समिति से जुड़े लोग 16 सितंबर से इसके लिए निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें