फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में दांव को देख्ा दंग रह गए दर्शक

Wed, 14 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। दिल्ली रोड स्थित गांव बलवा में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विरेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा के साथ यूपी में मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली के पहलवान प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


पहले दिन पहली कुुश्ती यूपी के गांव कनियान और जलालाबाद के बीच हुई। जिसमें दोनों पहलवानों ने अखाडे़ में अपना जलवा दिखातेे हुए शानदार कुश्ती लड़ते हुए कनियान के पहलवान ने जीत हासिल की।

दूसरी कुश्ती हरियाणा के सोनीपत और यूपी के बागपत गांव के पहलवान के बीच हुई। जिसमें दोनों पहलवानों ने नए दाव पेंच दिखाते हुए सोनीपत के पहलवान ने बाजी मारी। मौजूद लोगों ने कुश्ती का भरपूर आनंद उठाया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने दोनो पहलवानों की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर कुलबीर सिंह ग्राम प्रधान, साधुराम, नरेश, जगरोशन, बाबू, श्रीपाल, राजपाल, किरपाल, ब्रजपाल, रामेश्वर, बिल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें