फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह के चलते नहीं हो पाता शारीरिक व मानसिक विकास : मनोज कुमार

विज्ञापन
13jjrp14- बाल विवाह मुक्त अ​​भियान के तहत महिलाओं को शपथ दिलाते जिला समन्वयक मनोज कुमार। स्रोत-
विज्ञापन
झज्जर। बरहाणा गांव में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। एमडीडी आफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप, पुनम डागर ने उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को बाल विवाह से उत्पन्न होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाल विवाह के चलते बालिकाओं का शारीरिक मानसिक आर्थिक व भावनात्मक विकास नहीं हो पाता जिससे वह बालिकाएं जिनका बाल विवाह होता है। वह विकास रूपी दौड़ में पिछड़ जाती है। पूनम ने कहा कि बाल विवाह का एक कारण लैंगिक असमानता भी है।
100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी और एमडीडी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बरहाणा, कोका गांवों में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पैरा लीगल वालेंटियर्स कर्मजीत छिल्लर ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है। जो कोई व्यक्ति अपने बच्चों का बाल विवाह करवाता है उसमें उन माता पिता को सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है। कर्मजीत ने कहा कि मा बाप को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें