फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आजम खां पर आरोप पत्र से पहले पुलिस लेगी कानूनी राय

Mon, 25 Dec 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सेना पर विवादित बोल मामले में पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आजम के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस अब इस मामले की चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है क्योंकि इसकी विवेचना अब पूरी हो गई है। हालांकि चार्जशीट दाखिल करने से पुलिस विधिक राय लेगी। 

पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा मई माह में सेना को लेकर विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद भाजपाइयों ने भी एतराज किया था साथ ही प्रदर्शन भी किए थे। इस मामले में आईआईए के चेयरमैन आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में पूर्व मंत्री के खिलाफ सेना के अपमान का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए आजम खां के बयान की विवादित सीडी जांच को लैब भेजी थी। लैब की जांच में सीडी में आजम खां की आवाज पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस शनिवार को पूर्व मंत्री आजम खां के बयान दर्ज किए थे। बयान दर्ज होने के साथ ही वादी समेत चार गवाहों के भी बयान दर्ज किए गए थे,जिसके बाद पुलिस की विवेचना अंतिम दौर में पहुंच गई है। अब पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। चार्जशीट दाखिल करने से पहले पुलिस हर कदम फूंक-फूंक कर उठा रही है। मामला पूर्व मंत्री का होने की वजह से तफ्तीश में किसी भी तरह की कोई चूक नहीं होने देना चाहती।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें