फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चारधाम के लिए घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Sat, 02 Apr 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को अब बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। तीर्थयात्री मोबाइल एप के जरिये भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग इस मोबाइल एप की जल्द लांचिंग कराने की तैयारी में है। एप के जरिये तीर्थस्थलों की दूरी, अस्पतालों, होटलों और भौगोलिक स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकेगी। इसके अलावा तीर्थयात्री बीमार होने की स्थिति में 108 एंबुलेंस की मदद भी ले सकेंगे।

इस बार चारधाम यात्रा नौ मई से शुरू हो रही है। पहले तक तीर्थयात्रियों को रुड़की, हरिद्वार और ऋषिकेश में बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराना होता था, ताकि यात्रियों की संख्या और अन्य जानकारी हासिल जा सके। कई बार बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन के लिए तीर्थयात्रियों को लंबी लाइन लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन


इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए ही पर्यटन विभाग ने मोबाइल एप तैयार कराया है। पर्यटन सचिव शैलेश बगौली के मुताबिक चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले इस मोबाइल एप को लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें