फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में बारिश से पारा गिरा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा जारी

Sat, 02 Apr 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आसमानी ब‌िजली - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
रियासत में शनिवार को बदले मौसम के बीच जिला राजोरी की कोटरंका तहसील के पीड़ी गांव में बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। राजोरी जिले की बुद्धल, दरहाल, कोटरंका, थन्नामंडी आदि इलाकों में  बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
विज्ञापन


पीरपंजाल के पहाड़ों पर तेज बारिश हुई। जिला पुंछ के भी कई हिस्सों में बारिश हुई है। शनिवार को हाईवे पर जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में जम्मू और कश्मीर के अधिकतर मैदानी हिस्सों में बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।

पिछले चौबीस घंटों में 9.2 मिलीमीटर बारिश के साथ श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री गिरकर 13.5, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 23.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 14.2, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 14.2 मिलीमीटर बारिश के साथ 9.3, लेह में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उधर, शीतकालीन राजधानी जम्मू तपिश झेलता रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 33.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीती रात का पारा भी सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा चार डिग्री चढ़कर 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें