28jjrp07- ब्रेक थ्रू संस्था की तरफ से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद अभिभावक व संस्था के स
झज्जर। ब्रेकथ्रू संस्था की तरफ से अभिभावक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें महिला अभिभावक शामिल हुए। अभिभावक समूह प्रशिक्षण में जेंडर समानता, सपनों की उड़ान और सुरक्षित माहौल की जिम्मेदारी जैसे मुद्दों पर हुई।
सत्र की शुरुआत करते हुए रुचि ने कहा कि बदलाव तभी आता है जब हम अपने भीतर सवाल जगाते हैं और आगे बढ़ने की हिम्मत जुटाते हैं। भदानी से एसएमसी सदस्य शीला ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि अपने बच्चों का सपना खेल के मैदान में है। समर्थन कम मिला, पर मैं हमेशा उनके साथ खड़ी हूं। सपनों के रास्ते हम ही बनाते हैं। सुशीला ने कहा कि हिंसा और मुश्किलें रास्ता नहीं रोकतीं, रुकता है साहस। एक महिला के पास हिम्मत की कोई कमी नहीं।
ट्रेनिंग में लड़का–लड़की भेदभाव, हिंसा के सामान्यीकरण और अवसरों की असमानता पर खुलकर बात हुई। पावर वॉक एक्टिविटी ने स्पष्ट दिखाया कि कैसे समाज बचपन से ही लड़कों को बाहर और लड़कियों को घर तक सीमित कर देता है। नरेंद्र ने ब्रेकथ्रू के उद्देश्य साझा करते हुए कहा कि हम उस संस्कृति को बदलना चाहते हैं जो बच्चों के सपनों को सीमित कर देती है। जब सोच बदलेगी, तभी भविष्य बदलेगा। चर्चा के दौरान यह संदेश उभरकर आया कि बदलाव सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं बल्कि लड़कों के लिए भी जरूरी है।सुशील ने बताया कि भेदभाव दोनों को तोड़ता है। किसी को ज्यादा, किसी को कम।