फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि पर अवैध बिजाई के आरोप में सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तहसीलदार महेंद्रगढ़ की अनुशंसा पर शहर थाना पुलिस ने विवादित भूमि पर कथित रूप से अवैध रूप से फसल की बिजाई करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम के आदेश पर गांव माजरा खुर्द स्थित विवादित भूमि का कब्जा तहसीलदार को रिसीवर के रूप में सौंपा गया था। तब से अब तक किसी भी न्यायालय की ओर से भूमि का कब्जा किसी पक्ष को वापस नहीं दिया गया है। इसके बावजूद आरोप है कि कुछ लोगों ने विवादित भूमि के हिस्से में बाजरा व अन्य फसलों की बिजाई कर दी।
विज्ञापन

मामले में मुख्तारआम राजेश कुमार ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद तहसीलदार ने हल्का पटवारी से रिपोर्ट तलब की और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें