फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता के लिए अभियान शुरू

विज्ञापन
14jjrp12- झज्जर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते भजन मंडी। स्रोत- सूचन
विज्ञापन
झज्जर। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के उद्देश्य से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान मंगलवार से आरंभ हो गया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडलियां गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को अधिनियम की की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र में यह अभियान दस दिनों तक जारी रहेगा। विभागीय व सूचीबद्ध चार भजन मंडली गांव-गांव जाकर इस अभियान को सफल बनाएंगी।
अभियान के पहले दिन मंगलवार को सत्यवान एवं पार्टी ने गांव बाबेपुर, गिरधरपुर, अशोक एवं पार्टी ने खैरपुर व लड रावण, सतबीर एवं पार्टी ने मारोत एवं तामसपुरा, रामवीर एवं पार्टी ने लोहट व ढाणी में प्रचार अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, अवसरों एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी बढ़ती भूमिका के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

यह अभियान भारत सरकार के महिला सशक्तिकरण के विजन से प्रेरित है। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों एवं शहरी निकायों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन कार्यक्रमों में महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रावधानों, इसके महत्व और भविष्य में मिलने वाले अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
ग्रामीण भी पारंपरिक शैली में चलाए जा रहे इस अभियान से प्रभावित नजर आए और बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने भी प्रचार अभियान के दौरान इस अधिनियम को लेकर अपने सकारात्मक विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें