फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली

Fri, 01 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकालते सराफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों ने वित्तमंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। जुलूस की शक्ल में निकले कारोबारियों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। करीब 28 दिन गुजरने के बाद भी केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली है।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग को लेकर पिछले 28 दिनों से सराफा व्यवसायी दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। गुरुवार को सराफा संघ के अध्यक्ष मनीष सोनी उर्फ गुड्डू की अगुवाई में सर्राफा कारोबारियों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली।

कोट बाजार से शुरू हुआ जुलूस पूरे बाजार में घूमा। सैकड़ों की संख्या में कारोबारी वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पड़ाव चौराहे पर पहुंचे। जहां पर वित्त मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर सराफा संघ अध्यक्ष मनीष सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा व्यवसायियों के मुंह से निवाला छीन रही है।
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी वापस न लेने से अब तक गरीब परिवारों के सामने भुखमरी की समस्या आ खड़ी हुई है। वित्त मंत्री तत्काल एक्साइज ड्यूटी वापस लें। कहा कि जब तक केंद्र सरकार मांगे नहीं मानती है, प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार से दुकानदार काली पट्टी बांध कर विरोध करेंगे।

इस मौके पर भोले सोनी, सुरेश सोनी, बद्री नारायन सोनी, किशन सोनी, राजू, बडे़ सोनी, अशोक सोनी, सुनील कुमार, पप्पन सोनी, संजू, बबलू, रम्मू सोनी, राजेंद्र व सतेंद्र सहित तमाम कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें