फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने पर बोले महेंद्र दास, हिंदू हिंदुस्तान में नहीं, तो क्या पाकिस्तान में बोलेगा

Sun, 08 Jan 2017 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
महेंद्र दास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने कहा कि साक्षी महाराज संत समागम में भाजपा सांसद नहीं, बल्कि महामंडलेश्वर की हैसियत से आए थे। उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कहीं, जो किसी समुदाय के खिलाफ हो। हम पर रिपोर्ट दर्ज कराना संतों और हिंदू धर्म का अपमान है। हिंदू हिंदुस्तान में नहीं बोलेगा, तो क्या पाकिस्तान में बोलेगा। 
विज्ञापन


महेंद्र दास ने कहा कि ब्रजमंडल साधू समाज के अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत प्रेमदास महाराज, शुक्रताल के महंत कृपालदास महाराज, महंत फूलडोल बिहारी दास नाथ महाराज, महामंडलेश्वर साक्षी महाराज समेत सभी से फोन पर बात हो चुकी है। अगर प्रशासन हमारी गिरफ्तारी कराता है, तो हम शांतिपूर्वक गिरफ्तारी देंगे। जेल जाने से पहले हमने कंबल आदि की व्यवस्था कर ली है। 

वहीं ऊं शिव महाकाल सेवा समिति के संस्थापक अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि साक्षी महाराज और महेंद्र दास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चुनाव आयोग और जिला प्रशासन हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। अगर रविवार शाम तक मुकदमा वापस नहीं लिया, तो संतों के साथ सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें