फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में युवक को सिर में गोली मारी, मौत; बीच सड़क पर इसी तरह पिछले हफ्ते हुई थी गैस वेंडर की हत्या

Wed, 10 Apr 2024 12:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : पिछले हफ्ते जिस तरह पटना के कंकड़बाग में बाइक सवार अपराधी ने गैस वेंडर की सिर में गोली मार जान ली थी, ठीक उसी तरह बुधवार को बुद्धा कॉलोनी में मुख्य सड़क पर एक युवक को गोली मारी गई। युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव है।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने बुधवार सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट काली मंदिर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। युवक की पहचान मंदिरी निवासी उदय यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


किराना दुकान के पास खड़ा था, तभी मारी गोली
परिजनों का कहना है मंगलवार की सुबह उदय बांसघाट काली मंदिर इलाके में एक किराना दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान अपराधियों ने उदय यादव पर फायरिंग की गई। इसमें उदय के सिर में गोली लग गई। गोली लगते ही उदय रोड पर गिर गया। परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सप्ताह भर पहले हत्या
पुलिस का कहना है कि हत्या किस कारण से की गई है इसकी जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। अपराधियों की तलाश में छानबीन चल रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते कंकड़बाग इलाके में गैस वेंडर की हत्या कर दी गई थी। पटना में बैक टू बैक दो हत्या से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पटना में क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। वहीं मृत उदय यादव के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें