फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई के कैंप में चुनी गईं अदिति

Sat, 07 Apr 2018 01:18 AM IST
jhansi
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी।  
विज्ञापन

महानगर की प्रतिभावान महिला क्रिकेटर अदिति शर्मा का चयन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नेशनल क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। वडोदरा में यह कैंप 23 से 27 अप्रैल तक लगेगा। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर रणजी टीम की कप्तान हैं, यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह झांसी की पहली महिला क्रिकेटर हैं। अदिति का अगला लक्ष्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाना है।
क्रिकेट की दुनिया में लगातार प्रतिभा साबित कर रहीं अदिति सेंट्रल जोन की उप कप्तान भी हैं। सेंट्रल जोन में विदर्भ, राजस्थान, रेलवे, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश शामिल है। खाती बाबा निवासी अदिति के पिता केशव दत्त शर्मा रेलवे में मुख्य कार्यालय अधीक्षक हैं। जबकि, मां चंचल गृहणी हैं। अदिति के मुताबिक क्रिकेट के संसाधन बहुत महंगे है और मैदानों का भी अभाव है। इसके बाद भी पिता और कोच अविनाश सचान ने हमेशा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। वह श्री गुरु हरिकिशन डिग्री कालेज की बीकॉम की छात्रा हैं। लेकिन, लगातार क्रिकेट प्रतियोगिताएं होने से वह पिछले दो सालों से फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाईं। उन्हें कैंप के जरिये भारतीय टीम में जगह बनाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 इससे पहले वह 2014-15 में बीसीसीआई की अंडर 19 कैंप में भी शामिल हुई थीं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीओओ दीपक शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि झांसी की अदिति शर्मा का चयन वडोदरा में आयोजित बीसीसीआई के नेशनल क्रिकेट कैंप के लिए हुआ है। इसमें अदिति स्पिन गेंदबाजी क ी बारीकियों को जानेगी।
विज्ञापन


झांसी की बेटियां हमेशा रहीं अव्वल
झांसी की बेटियों ने क्रिकेट में हमेशा अपनी विशेष पहचान बनाई है। अदिति से पहले महानगर की गायत्री अग्रवाल बीसीसीआई के वर्ल्ड कप कैंप में हिस्सा ले चुकी हैं। इनके अलावा जीनत कौसर ने भी अमेरिका की महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें