फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन ऑरेंज जोन में बहादुरगढ़ की हवा, सांस लेना मुश्किल

विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ में प्रदूषण के कारण छाया स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन दिन रेड जोन में रहने के बाद बहादुरगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार दूसरे दिन ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। हालांकि, प्रदूषण से राहत नहीं मिली और सोमवार को औसत एक्यूआई 253 से बढ़कर 295 पर पहुंच गया। हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के बावजूद प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

सड़कों पर उड़ती धूल, खुले में पड़े कूड़े के ढेर और प्लास्टिक कचरे में आग लगाने की घटनाएं प्रदूषण बढ़ा रही हैं। ऐसे मामलों में अब तक पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है।
प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही है। सुबह सैर करने वालों की संख्या भी घटने लगी है। चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने तथा प्रदूषण अधिक होने पर सुबह की सैर से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
फोटो-56: बहादुरगढ़ में प्रदूषण के कारण छाया स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें