फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी महंगी होने से बढ़ा ऑटो का किराया

विज्ञापन
-फोटो 63 : बहादुरगढ़ में नाहरा-नाहरी रोड के मुंहाने पर खड़े ऑटो। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर और आसपास के रूटों पर चलने वाले ऑटो चालकों ने सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों और वाहनों के रखरखाव खर्च में इजाफे के चलते ऑटो किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। स्थानीय ऑटो चालक जन-कल्याण यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब शहर के भीतर ऑटो का न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा। यह नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों जयकिशन, विकास, सोनू, रमेश, अमित, जुगल सिंह, सुनील कुमार, कुलदीप, विजय कुमार, साहब सिंह, अंकित, संदीप और अरविंद कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे ऑटो चालकों का दैनिक खर्च काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही टायर, स्पेयर पार्ट्स और मोबिल ऑयल जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भी भारी वृद्धि हुई है।

यूनियन के अनुसार, बढ़ती महंगाई के बीच पुराने किराए पर ऑटो चलाना आर्थिक रूप से संभव नहीं रह गया था। चालकों के सामने परिवार का पालन-पोषण करने का संकट खड़ा हो गया था, इसलिए किराया बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन


यूनियन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नया किराया शहर के सभी प्रमुख रूटों—रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सेक्टर लाइनें और मुख्य बाजारों में लागू होगा।
विज्ञापन



-फोटो 63 :
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें