फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर प्लांट में सुरंग खोद घुसने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द स्थित झज्जर पावर लिमिटेड की टाउनशिप में 23 फरवरी की रात दीवार के नीचे से सुरंग खोदकर अज्ञात लोगों ने घुसने का प्रयास किया। गनीमत रही कि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से मंसूबे कामयाब नहीं हुए सके। उनकी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो गई हैं।
विज्ञापन

झज्जर पावर प्लांट लिमिटेड झाड़ली के सीनियर मैनेजर ऋषिराज ढुल ने बताया है कि 23 फरवरी को रात लगभग दो बजे कुछ लोगों ने घुसने का प्रयास किया। कक्ष संचालक ने तुरंत सूचना दी।
आरोपी दीवार के नीचे सुरंग खोदकर प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए। सूचना पाकर पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें