फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली हुए एटीएम, नकदी के लिए भटके लोग

विज्ञापन
कचहरी रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर लगी भीड़। - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
खाली हुए एटीएम, नकदी के लिए भटके लोग
विज्ञापन

खुर्जा। धनतेरस पर नगर के अधिकांश एटीएम बूथ खाली होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। नकदी न होने से कई लोग धनतेरस की खरीदारी नहीं कर पाए। इतना ही नहीं जिन बूथ पर नगदी थी वहां लोग घंटों लाइन में लगे रहे।
धनतेरस पर बाजारों में मिठाइयों, उपहार और सजावटी समान की दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं एटीएम बूथ पर नगदी ही खत्म हो गई है। ऐसे में लोग एक से दूसरे एटीएम बूथ के चक्कर काटते रहे। अस्पताल रोड पर तीन प्रमुख एटीएम पर कैश ही नहीं मिला। वहीं गांधी रोड पर एक एटीएम था, जहां लंबी कतार लग रही थी। मशीन का सर्वर धीमा चल रहा था। इस कारण लोगों को नगदी निकालने में ज्यादा समय लगा। गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान - अस्पताल रोड का एटीएम
नहीं हो पाई निकासी
अस्पताल रोड स्थित निजी बैंक के एटीएम बूथ पर कैश ही नहीं था। इस कारण इस कारण लोगों को बिना नगदी के ही लौटना पड़ा।
स्थान- गांधी रोड स्थित एसबीआई बैंक
घंटों लगी रही लाइन
गांधी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर दोपहर के वक्त नगदी मौजूद थी। अन्य बूथ पर नगदी न होने के कारण सभी लोग इसी बूथ पर आ रहे थे। इसी कारण यहां लंबी कतार लगी हुई थी। लोगों को लगभग 30 मिनट से एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें