फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक चकबंदी अधिकारी एक दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दो लाख की रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी को एसीबी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पहले ली हुई 50 हजार रूपये की राशि बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

बेरी स्थित गांव एमपी माजरा में 2014 में चकबंदी हुई थी और वजीरपुर निवासी नवीन कुमार की जमीन एमपी माजरा गांव में आती है। इस चकबंदी में नवीन कुमार का रकबा कम हो गया। उसको ठीक करवाने के लिए उसने विभाग में अर्जी लगाई थी। उसको दुरुस्त करने की एवज में सहायक चकबंदी अधिकारी बलवान सिंह ने रिश्वत की मांग की थी। दोनों पक्षों में 2.50 लाख रुपये में डील तय हुई थी।
नवीन कुमार पहले ही 50 हजार रुपये बलवान सिंह को दे चुका था। बार-बार रुपये की मांग करने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी को दी। एसीबी ने शिकायत की जांच की और बलवान सिंह को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। नवीन कुमार ने सोमवार शाम करीब पांच बजे बलवान सिंह को रुपये लेने के लिए बाईपास पर बुलाया। जैसे ही नवीन कुमार ने रुपये देकर इशारा किया तो एसीबी की टीम ने रेड कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वर्जन
सहायक चकबंदी अधिकारी बलवान सिंह को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पहले लिए गए 50 हजार रुपये उससे बरामद करने हैं। बुधवार को उसे फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, एसीबी इंचार्ज, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें