झज्जर। महिला और बाल विकास विभाग की तरफ से बच्चों और महिलाओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर-181 बनाया गया है लेकिन इस हेल्पलाइन नंबर पर कई माह से आंगनबाड़ी वर्कर फोन कर राशन, फेस एप के अलावा आंगनबाड़ी से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा रही हैं।
वन स्टॉप सेंटर सखी के अधिकारियों के पास हर माह 7 से 8 कॉल आ रही हैं, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर और सहायक फोन कर सहायता की मांग करती हैं। यह सहायता महिलाओं को किसी हिंसा से संबंधित नहीं हाेती बल्कि आंगनबाड़ी से संबंधित होती है, जिसमें सबसे ज्यादा राशन की सप्लाई की है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की राशि कब तक आएगी।
हेल्पलाइन नंबर-181 पर शहर की एक आंगनबाड़ी वर्कर ने कॉल कब पूछा कि राशन कब आएगा। हेल्पलाइन ऑपरेटर ने नंबर वन स्टॉप सेंटर को फारवर्ड कर दिया। जब वर्कर से संबंधित किया तो उसने राशन के बारे में जानकारी मांगी। उसे बताया गया कि यह महिलाओं पर होने वाली हिंसा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर है।
वर्जन
कुछ माह से आंगनबाड़ी से संबंधित जानकारी के लिए वर्कर व अन्य महिलाओं के कॉल 181 पर आ रहे हैं। उनकी सहायता की जाती है और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से उनका संपर्क करवाया जाता है ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।-सुमन यादव, इंचार्ज, वन स्टॉप सेंटर