फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खो खो प्रतियोगिता में नैनीताल और बागेश्वर बने चैंपियन

Sat, 29 Nov 2025 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में आयोजित राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर 14 बालक वर्ग के फाइनल में देहरादून ने टिहरी को एक अंक से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए नैनीताल ने ऊधमसिंह नगर को 21-14 से पराजित किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में बागेश्वर ने नैनीताल को 16-9 से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए देहरादून ने पौड़ी को 18-13 से पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर 17 बालक वर्ग में नैनीताल ने पौड़ी को 15-13 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान के लिए हुए मैच में देहरादून ने अल्मोड़ा को 10 -7 से पराजित किया। बालिका वर्ग में बागेश्वर ने नैनीताल को 9-3 से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पौड़ी ने देहरादून को 6-5 से पराजित किया। अंडर-19 बालक वर्ग में बागेश्वर ने नैनीताल को 15-10 से पराजित कर चैंपियनशिप हासिल की। देहरादून ने पौड़ी को 7-4 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ ने देहरादून को 16-9 से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 2-1 से पराजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा, स्कूल के प्रबंधक फादर साबू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक में नवीन जोशी, प्रकाश चन्द्र, राजेंद्र नेगी, मनमोहन सिंह बसेड़ा, प्रभाकर रावत, टेक सिंह राणा, अनिल नेगी, दिनेश सिंह, राजेश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें