विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आईएमए सहित जिले के विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में चिकित्सकों जनजागरुकता रैली निकाली। रैली में शामिल चिकित्सकों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया।इंडियन मडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में चिकित्सकों ने जनजागरुकता रैली निकाली। रैली जिला अस्पताल मऊ से शुरू हो कर आजमगढ़ तिराहे से होते हुए शारदा नारायण हॉस्पिटल पर समाप्त हो गई।
इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. वासिमुद्दीन जमाली ने कहा कि तंबाकू और धूम्रपान से मुख का कैंसर और कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईएमए अपने दायित्वों के प्रति सचेत है। समय-समय पर इस सिलसिले में जन जागरूकता अभियान के माध्यम से जन साधारण को जागरूक किया जाता रहा है।आईएमए के सचिव डॉ. एके सिंह ने तम्बाकू और गुटखा से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ट नेत्र सर्जन डॉ एचएन सिंह, डॉ.एस एन राय, डॉ एनके सिंह, डॉ. गंगा सागर सिंह, डॉ. सत्यानंद राय, डॉ. जेड आई उस्मानी, डॉ. डीएन राय, डॉ. आरएन अग्रवाल आदि शामिल रहे।
अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गुप्ता ने किया।इसी क्रम में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में दंत चिकित्सकों ने कार रैली निकाली। रैली को पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र सिंह, सचिव डा. ओंकार सिंह, डॉ. रुचि सिंह, डॉ. अजय सिंह आदि शामिल रहे। इसी क्रम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नगर स्थित शारदा नारायन हास्पिटल के सभागार में जागरूकता गोष्ठी का अयोजन किया गया।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रांतीय होमियोपैथिक चिकित्सा संघ के तत्वावधान में नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के गाजीपुर तिराहा स्थित आवास पर जनजागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। होमियोपैथिक प्रभारी सीएमआे डा. नम्रता श्रीवास्तव तथा डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने ने तम्बाकू और गुटखा से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में
मऊ। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को करीब 400 मरीजों का नि:शुल्क इलाज विभिन्न मुख एवं दंतरोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के नर्सिंग होम पर किया गया। साथ ही उन्हें तंबाकू से होने वाले कैसर और अन्य बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। मंगलवार को डा. असगर अली, डा. रुचि अग्रवाल, डा. एम फहद, डा. होजैफा, डा. असलम, डा. प्रियंका त्रिपाठी, डा. राजीव रहे।