27jjrp09- बेरी में अग्रसेन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुष्प अर्पित करते अतिथि। स्रोत :
बेरी। शहर में मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से महाराज अजमीढ़ की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। समाज के लोगों ने महाराज अजमीढ़ को नमन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शहर में पहली बार उनकी तस्वीर की स्थापना रहा। दीपक सोनी, रतन सोनी और उमाशंकर सोनी के प्रयासों से महाराज अजमीढ़ की तस्वीर स्थापित की गई।
समाज के लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे महापुरुषों के प्रति सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जिला प्रधान रमेश सोनी सहित अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और सामाजिक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के इतिहास और आदर्शों से परिचित करवाने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का संकल्प लिया गया। मौके पर धतर सोनी, नारायण, सतीश, देवेंद्र, विरार सोनी, राजू, अजय व अन्य मौजूद रहे। संवाद