फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गर्मी के मौसम में बिजली उपकरणों के अत्यधिक गर्म होने, ज्वलनशील पदार्थों के अनुचित भंडारण और अन्य कारणों से आगजनी की घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी बरतना आवश्यक है।
विज्ञापन

फायर स्टेशन अधिकारी दीपांशु महलावत ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों और नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि बिजली वायरिंग, उपकरण और मशीनें समय-समय पर जांचें जाएं और उपयोग न होने पर बंद रखी जाएं। ज्वलनशील पदार्थ सुरक्षित स्थान पर रखें और परिसर में सूखी घास या कचरा जमा न होने दें।
उन्होंने सभी संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील रखने, मॉक ड्रिल आयोजित करने और आपातकालीन मार्ग हमेशा साफ रखने पर जोर दिया। औद्योगिक इकाइयों में पर्याप्त फायर उपकरण, हाइड्रेंट, स्प्रिंकलर और फायर पंप का नियमित परीक्षण जरूरी है। एलपीजी, डीजल, पेट्रोल और सॉल्वेंट का भंडारण मानकों के अनुरूप होना चाहिए। कर्मचारियों को प्रशिक्षण और आपातकालीन निकासी की जानकारी प्रदान करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें