फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ-भद्रवाह कॉरिडोर की अनदेखी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तरगला टनल परियोजना को मंजूरी न मिलने पर केंद्र सरकार और सांसद डॉ. जितेंद्र को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। कठुआ-भद्रवाह कॉरिडोर की अनदेखी पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज डोगरा ने कॉरिडोर और बहुप्रतीक्षित छत्तरगला टनल परियोजना को नई घोषणाओं में शामिल न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से इन परियोजनाओं की सिर्फ घोषणा ही हो रही है, लेकिन न तो केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (जो इस इलाके के सांसद भी हैं) और न ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई है। डोगरा ने कहा कि कठुआ-भद्रवाह कॉरिडोर और छत्तरगला टनल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग है। यह परियोजना कठुआ और डोडा जिलों के बीच संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनभावनाओं को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने में सांसद सफल नहीं हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कठुआ जैसे सीमावर्ती जिले को विकास परियोजनाओं में प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, लेकिन बार-बार इसकी उपेक्षा की जा रही है। प्रेसवार्ता में यश पाल, सेवानिवृत कैप्टन अंचल दास, अरुण मेहता, विशु अंडोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें