फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक राजेश जून के पुत्र के विवाह को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
फोटो 91: बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून के पुत्र सचिन के विवाह कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का ज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून के पुत्र सचिव जून की 28 अप्रैल को शादी होगी। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, बहादुरगढ़ विधानसभा के बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। इसको लेकर प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

शादी समारोह में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह और एसडीएम अभिनव सिवाच सहित अन्य अधिकारियों ने समारोह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं जायजा लिया।
अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग और आमजन की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से चर्चा की। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें