13jjrp05-लघु सचिवालय पार्क में धरना देते विभिन्न संगठनों के सदस्य। स्रोत-सेवादल
झज्जर। एडीजीपी पूरण कुमार की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल, सर्व कर्मचारी संघ, नगर पालिका, मिड डे मील, न्याय संघर्ष समिति, सीटू, चौकीदार संघ, रिटायर्ड कर्मचारी सेल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ सहित अनेक संगठनों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वाई पूरण कुमार जैसे ईमानदार अधिकारी विभाग में बिरले ही होते हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उसके परिवार को पूरण सुरक्षा दी जाए। साथ ही न्याय के रक्षक न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले को भी दंडित किया जाए।
बीडीपीओ सुमित ढाका को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो इस प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी जल्द ही एक ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन करेंगे। वह संघर्ष करेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे। इस मौके पर प्रदर्शन में रमेश जाखड़, रामवीर, देवेंद्र यादव, राजवीर राहर, दिलीप रावत, राजेंद्र जुलाना, जयपाल गुड्डा, हेमचंद्र मेहरा, मंगत राम, सरोज दुजाना, किरण बरहाना, कैप्टन सतबीर बड़क और कर्नल वजीर सिंह पंघाल मौजूद रहे।
13jjrp05-लघु सचिवालय पार्क में धरना देते विभिन्न संगठनों के सदस्य। स्रोत-सेवादल