वाराणसी। कमिश्नरेट में शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए अपर पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर एंड क्राइम की ओर से बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पिछले ग्यारह मुकदमों में लगभग पचास के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस इनकी संपत्ति की जांच कराकर जब्ती की कार्रवाई भी करेगी।
अपर पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर एंड क्राइम सुभाषचंद्र दुबे ने बताया कि कमिश्नरेट में अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। संगीन आरोपों में दर्ज मुकदमों में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उसी कड़ी में पचास आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं अभी और मुकदमों की विवेचनाओं के तहत जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जमीन कब्जा करने और हत्या के प्रयास संबंधित अन्य मुकदमों में आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।