फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता पाना कठिन, बनाए रखना असली चुनौती : रतिंदर सिंह

विज्ञापन
25jjrp02- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में  आयोजित निपुण मिशन की ज़िला परियोजन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। डीईओ रतिंदर सिंह ने कहा कि सफलता प्राप्त करना बहुत कठिन नहीं है लेकिन उसे बनाए रखना ही असली चुनौती है। उन्होंने छात्र संख्या में वृद्धि पर बल दिया और नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन सुधारने हेतु दृढ़ प्रतिबद्धता व उत्साह की आवश्यकता पर जोर दिया।
वह बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण मिशन की जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव आयोजन के लिए भी सभी को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने एक अप्रैल को आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। नामांकन के लिए प्रेरणा प्रदान करने के लिए मेंटॉर्स को शिक्षकों को प्रोत्साहित करने को कहा गया।
सभी मैंटर्स के लिए ‘मैं भी निपुण’ क्विज का आयोजन किया गया जिसमें एबीआरसी प्रिया ने प्रथम, बीआरपी मोनिका ने द्वितीय और एबीआरसी प्रमिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीईईओ राजबाला मलिक ने सभी हितधारकों के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन

डाइट प्रधानाचार्य अनिल शोराण ने डीपीआईयू के प्रयासों की सराहना की। मौके पर डीपीसी अनिल शर्मा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी खुशी, खंड शिक्षा अधिकारी झज्जर सुनीता देवी, डाइट फैकल्टी सुनील कुमार व भूपेंद्र रोज, संपर्क फाउंडेशन से अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें