फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित

Thu, 26 Mar 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के प्राथमिक विद्यालय सोहरौना के परिसर में निपुण सम्मान समारोह हुआ। राज्य परियोजना समग्र शिक्षा की ओर से जिले के 676 निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने कहा कि डीएलएड प्रशिक्षुओं ने परिषदीय विद्यालयों का 27 जनवरी से 14 फरवरी तक मूल्यांकन किया था। प्रत्येक प्रशिक्षु ने कक्षा एक और कक्षा दो के बच्चों का आकलन किया। बच्चों की भाषा और गणित की समझ का निपुण आकलन एप के माध्यम से मूल्यांकन किया। राज्य परियोजना ने जिले के 676 विद्यालयों को निपुण घोषित किया है। निपुण विद्यालयों की सूची में कुशीनगर ने टॉप टेन में जगह बनाते हुए प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि बेसिक शिक्षकों की है। उन्होंने बाकी बचे विद्यालयों को इसके लिए प्रेरित किया। बीएसए ने निपुण विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान परिवहन विभाग के आरआई आरटी प्रसाद वर्मा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण ऋषभ कुमार, राम प्रकाश पांडेय, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, आरपीसिंह, राजू सिंह, कुलदीप, अरुणेंद्र राय, प्रियंका पांडेय, राजन, बहादुर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें