झज्जर। जमीन का नक्शा मंजूर करवाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत के आरोपी हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की रोहतक टीम ने वकील प्रवीण कादियान और नायब तहसीलदार के रीडर विजय के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम रीडर की तलाश में जुटी है। वहीं प्रवीण ने उच्च रक्तचाप की शिकायत बताई। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पेश किया जाएगा। छोछी निवासी मनीष की शिकायत के आधार पर एसवी एंड एसीबी की टीम ने शुक्रवार को वकील को 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।
विजिलेंस इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि प्रवीण ने उच्च रक्तचाप की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विजय की तलाश में टीम लगी हुई हैं।