फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में 17 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 'सेवा मेरा योगदान' थीम पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी के शहरी क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चिह्नित क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट्स और गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स की सफाई की गई। सफाई कर्मचारियों व टीमों ने कचरा हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया।
विज्ञापन

डीएमसी जगनिवास ने अभियान की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने और कचरा जमा न होने देने के निर्देश दिए। जगनिवास ने कहा कि स्वच्छता एक निरंतर सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें। कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और नागरिकों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें