फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान के 24 घंटे बाद तक 19 सेक्टरों में गुल रही बिजली

Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रविवार शाम सवा सात बजे आए तूफान से शहर के 19 सेक्टरों और कई गांवों के अलग-अलग हिस्सों में 24 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। बिजली विभाग के अनुसार तूफान से चालीस से ज्यादा खंभे और तार टूट गए। सोमवार को भी देर रात तक खंभे बदलने और लाइन डालने का काम जारी था।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार खंभे और तार टूटने से सेक्टर-16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 27, 28, 30, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 46 के कई हिस्सों के अलावा कुछ गांवों में बिजली की सप्लाई सोमवार शाम को 24 घंटे बाद बहाल हो सकी। हालांकि, सेक्टर-28, 30 और मनीमाजरा कुछ हिस्सों में सोमवार को रात दस बजे तक बिजली नहीं आई थी। इतने लंबे पावर कट के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली विभाग के एसई एमपी सिंह ने कहा कि जहां जहां बिजली के तार टूटे थे, वहां मरम्मत कर रात में ही बिजली की सप्लाई बहाल कर दी गई थी। लेकिन, जहां बिजली के खंभे टूटे, वहां इन्हें बदलने में समय लगा। इससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली की सप्लाई सोमवार देर शाम तक बहाल हो सकी।
1500 ज्यादा शिकायतें आईं
सोमवार को कुछ सेक्टरों में बिजली न रहने से ट्रैफिक लाइट्स तक बंद हो गईं। आंधी के कारण एक दिन में बिजली विभाग के पास 1500 से ज्यादा शिकायतें आईं। हालांकि, बिजली शिकायत केंद्र में फोन न उठने से लोगों को कई बार नंबर डायल करना पड़ा। आंधी से बिजली विभाग को लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें