फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज तूफान ने मचाई ट्राईसिटी में तबाही, दो की मौत

Mon, 16 Sep 2013 05:38 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तेज तूफान ने रविवार शाम ट्राईसिटी में काफी तबाही मचाई। तेज हवाओं ने चार सौ से ज्यादा पेड़ उखाड़ दिए और इनकी चपेट में सौ से ज्यादा लोग इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि छह की हालत गंभीर है। इनमें से तीन को पीजीआई रैफर किया गया है। आंधी के चलते ट्राईसिटी की बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं की रफ्तार 105.5 किलो मीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई, जबकि इनकी औसत रफ्तार 65 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा रही। यह तूफान करीब 20 मिनट तक चला। उसके बाद बारिश के साथ इसमें कमी आई। आंधी शाम सवा सात बजे शुरू हुई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज में दीवार गिरने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। इस अस्पताल में तूफान से घायल 9 लोग भी लाए गए। एसडी कालेज के वार्डन गगनदीप शर्मा ने बताया कि देहरादून निवासी हिमांशु एसडी कालेज में बीबीए-थर्ड ईयर का छात्र था। वह अपने साथी के साथ बाइक पर जा रहा था कि उन पर तेज आंधी से दीवार टूट कर गिर गई। इससे हिमांशु की मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रहा बीएससी फर्स्ट ईयर का छात्र पीयूश गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहाली के फेज सात में चावला चौक के बस स्टैंड की छत पेड़ गिरने से गिर गई। यहां एक युवक की नीचे दबने से मौत हो गई। इस युवक की पहचान नहीं हो पायी। रायपुरानी में भी तूफान से बाइक सवार विजेंदर की मौत हो गई।
चंडीगढ़ के जीएमएसएच-16 में तूफान में पेड़ और दीवारें गिरने से शहर के अलग-अलग हिस्सों में घायल हुए 30 लोग पहुंचे। इनमें छह की हालत गंभीर थी। एक लड़की सहित तीन को पीजीआई रैफर कर दिया गया। लड़की सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में पेड़ गिरने से घायल हुई। पीजीआई में शहर के अलग-अलग हिस्सों से 12 घायल लोगों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ के निजी अस्त
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह अंधड़ आया था। इसका असर पंजाब के कई इलाकों में भी देखा गया है। पंजाब के कई शहरों में भी रविवार शाम आंधी आई थी। इससे चंडीगढ़ व पंजाब के कई इलाकों में काफी नुकसान भी हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें