फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेस मार्क्स लो या पेपर दो दोबारा

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू का बीकॉम सेकेंड ईयर का कॉस्ट अकाउंटिंग का पेपर आउट ऑफ पैटर्न आने के मामले में यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को राहत दी है विद्यार्थियों को दो ऑप्शन दिए गए हैं। विद्यार्थी या तो 14 ग्रेस मार्क्स ले सकते हैं या फिर अंक सुधारने के लिए स्पेशल चांस। विद्यार्थियों को सितंबर-अक्तूबर 2013 में होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षाओं या फिर अप्रैल 2014 की वार्षिक परीक्षाओं में कॉस्ट अकाउंटिंग का पेपर देने का विकल्प मिल सकेगा। उन्हें इन स्पेशल चांस के लिए कोई फीस भी नहीं देनी होगी। अप्रैल में हुई कॉस्ट अकाउंटिंग परीक्षा में करीब चार हजार विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इस पेपर में सारे थ्योरी के सवाल पूछे गए थे, जबकि नियमों के अनुसार न्यूमेरिक भी होने चाहिए थे।
विज्ञापन

पीयू का पहला रिजल्ट 26 को
पीयू प्रशासन अप्रैल 2013 में आयोजित वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट रिकार्ड समय में निकालने की तैयारी में जुट गया है। 26 मई को बीबीए और बीसीए फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। पहले और दूसरे वर्ष का रिजल्ट 28 मई तक जारी हो जाएगा। उधर, बीकॉम फाइनल का रिजल्ट 6 जून, बीकॉम द्वितीय वर्ष का 10 जून और बीकॉम प्रथम वर्ष का रिजल्ट 11 जून को घोषित कर दिया जाएगा। पीयू प्रशासन 23 जून को बीएससी प्रथम वर्ष का आखिरी रिजल्ट घोषित कर देगा।
गणित और पंजाबी का दोबारा नहीं होगा पेपर
अप्रैल 2013 में आयोजित बीए-बीएससी गणित और बीए पंजाबी के प्रश्न पत्र पिछले सालों के हूबहू आए थे। पीयू प्रशासन ने दोनों पेपर दोबारा नहीं कराने का फैसला लिया है। बोर्ड ऑफ स्टडीज की ओर से यह फैसला लिया गया है। उधर, बीए शास्त्री पेपर में दो सवाल आउट ऑफ सिलेबस का मामला संबंधित विभाग को भेजा गया है। इस मामले में भी अगले सप्ताह तक ग्रेस मार्क्स पर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बीकॉम कॉस्ट अकाउंटिंग में ग्रेस मार्क्स और स्पेशल चांस में से विद्यार्थी एक विकल्प चुन सकेंगे।
- प्रो. परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, पीयू


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें