फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदी

Fri, 11 Jan 2013 05:30 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। घुमाने के नाम पर दिल्ली से लाई गई लड़की का परिचितों ने ही अर्द्धनग्न कर एसएमएस बनाया और उससे बलात्कार की कोशिश की। इस लड़की को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश हुई और मना करने पर उसे घर में 12 घंटे तक बंधक बनाए रखा गया और उससे मारपीट की गई। यह 20 वर्षीय लड़की खुद को बचाने के लिए घर की दूसरी मंजिल से कूद गई। इस लड़की को चंडीगढ़ लेकर आने वाला जोड़ा खुद लिव इन रिलेशन में रह रहा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी 20 वर्षीय यह लड़की दिल्ली में अपने भाई के पास आई थी। सेक्टर-41 निवासी सीमा भी वहीं की रहने वाली है और वह उनकी परिचत थी। सीमा के पति की मौत हो चुकी है और वह मेरठ निवासी नरेश के साथ सेक्टर-41 में रह रही है। सीमा बुधवार को उस लड़की को अपने साथ यह कह कर ले आई कि वह उसे चंडीगढ़ घुमा देगी। यहां आकर पहले मोबाइल से लड़की का अर्द्धनग्न एमएमएस। बुधवार रात को ही सीमा और नरेश उसे एक होटल में ले गए और वहां एक बिजनेसमैन के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगे। युवती के इंकार करने पर उसे घर लाकर पीटा गया। दिन में वे उसे कमरे में ही बंद कर बाहर चले गए। इस दौरान युवती खुद को बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई और नीचे कार शेड पर गिरी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध लड़की को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर युवती के बयान पर उसकी मेडिकल जांच कराई और स्वैब को जांच के लिए भेज गया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे साजिशन चंडीगढ़ लाया गया और उसे देह व्यापार में धकेलने की केाशिश की गई। पुलिस ने युवती के बयान पर लिव इन रिलेशन में रह रहे दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
----------------
आरोपियों के खिलाफ लगी धाराएं

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 376, 377, 506, 511, 392, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------
------------
पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेप के प्रयास और मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इस बात की छानबीन की जा रही है कि आखिरकार आरोपियों के तार किनसे जुड़े हैं।
विज्ञापन

-बीएस नेगी, डीएसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें