फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप की गेंदबाजी से सौराष्ट्र चित्त

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत को अंडर 19 विश्व कप जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने रणजी ग्रुप ए में सौराष्ट्र के सात विकेट झटककर उसे सस्ते में समेट दिया। पीसीए स्टेडियम मोहाली में शनिवार को शुरू हुए रणजी मुकाबले में पंजाब ने सौराष्ट्र की टीम को पहले दिन लंच से पहले ही कुल 90 रन पर आलआउट कर दिया। संदीप ने 11 ओवर में 25 रन देकर 7 बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने सौराष्ट्र को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। सलामी बल्लेबाज चिराग पाठक को 8 रन पर मनप्रीत गोनी ने चलता किया। भूषण चौहान को 29 रन पर संदीप शर्मा ने बोल्ड किया। उस समय टीम का स्कोर 73 रन था। इसके बाद संदीप शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए सौराष्ट्र की पूरी टीम को 90 रन पर ही समेट दिया। संदीप ने कप्तान रविंदर जडेजा को 5, जयदेव साहा को एक, संताशु, बालकृष्ण जडेजा और संदीप को 0 और अर्पित वासदेवा को 3 रन पर चलता कर दिया। गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने 2 विकेट चटकाए।

जीवनजोत ने जमाया अर्धशतक
जवाब में खेलने उतरी पंजाब की टीम के सलामी बल्लेबाज जीवनजोत सिंह और करन गोयल ने बेहतर स्टार्ट दिया। टीम का स्कोर जब 70 पहुंचा तो पंजाब का पहला विकेट करन गोयल (26 रन) के रूप में गिरा। अगले बल्लेबाज मयंक खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान मंदीप सिंह 12 के स्कोर पर आउट हुए। इसी बीच बेहतर खेल रहे जीवनजोत सिंह 61 के निजी स्कोर पर गेंदबाज जयदेव उनादकत का शिकार बने। अगले बल्लेबाज अमिजोत सिंह शून्य पर चलते बने। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब की टीम 5 विकेट पर 125 रन बना चुकी है।
विज्ञापन


और स्पीड दिलाएगी सफलता : संदीप
सौराष्ट्र के खिलाफ सात विकेट लेने वाले पटियाला के संदीप शर्मा ने बताया कि पिछले रणजी सीजन में मैंने तीन मैच खेले थे, लेकिन इस बार मैं गेंदबाजी की स्पीड पर अधिक ध्यान दे रहा हूूं। इस बात का फायदा मुझे सात विकेट के रूप में मिला भी। अगले सीजन में मैं अपनी गेंदाें को और अधिक गति देने की कोशिश करूंगा। संदीप का यह रणजी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें