फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे.....एयरफोर्स का विमान हाईजैक!

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विमान हाईजैक....इस सूचना पर सिटी की सभी सिक्योरिटी एजेंसियों के होश उड़ गए। काल थी दोपहर दो बजे और आनन फानन में यह सिटी में आग की तरह फैल गई। सूचना फैलना भी स्वाभाविक था, कसाब को बुधवार को फांसी दी गई और दोपहर में यह सूचना। जिसने सुना तो आतंकी घटना ही समझा। पुलिस की सायरन बजाती गाड़ियां 12 विंग एयरफोर्स की ओर भागने लगीं और सेना के हथियारों से लैस जवान वाहन पर सवार होकर चल पड़े। सीआरपीएफ की टुकड़ी को भी हाईअलर्ट कर दिया। देखते ही देखते 12 विंग एयरफोर्स को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। लेकिन करीब तीन घंटे बाद पता चला कि यह तो माकड्रिल थी। जिसे चंडीगढ़ पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ मिल कर किया गया।
विज्ञापन

दोपहर को हाईजैक की सूचना मिलने के बाद सेना, चंडीगढ़ पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंच गईं। माकड्रिल में सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। कुछ एजेंसियों को एयरफोर्स के बाहरी हिस्सों में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया। कुछ ही देर में एयरफोर्स स्टेशन सेना की छावनी में तबदील हो गया। यहां रहने वालों में हड़कंप मच गया। सेना की कार्रवाई से उनको कुछ समझ नहीं आ रहा था। कुछ धीमी आवाज में बात करते दिखे कि एयरफोर्स में भारी सुरक्षा के बावजूद विमान कैसे हाईजैक। शाम 5 बजे के बाद पता लगा कि ये माकड्रिल है तो लोगों ने राहत की सांस ली।
एक अधिकारी ने बताया कि इस माकड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों को आपातकाल पर आने वाली परेशानियों व दिक्कतों को दूर करने का प्रयास था। गत वर्ष भी सिविल एयरपोर्ट में माकड्रिल आयोजित की गई। इस वर्ष यह माकड्रिल एयरफोर्स के भीतरी क्षेत्र में किया गया। जिससे सुरक्षा का जायजा लिया जा सके। सूत्रों बताते हैं कि चार लोगों को प्लेन हाइजैक के हाईड्रामा में शामिल किया गया। विमान को कब्जे में लेने के लिए हवाई फायरिंग काी गई। जिससे दहशत और आसपास का माहौल बदले। सुरक्षा एजैंसियों ने इन लोगों को पकड़ने का प्रयास एक एक्सरसाइज के अंतर्गत किया। सिविल एयरपोर्ट पर हाईप्रोफाइल ड्रामे से हवाई यात्रियों में दहशत का माहौल देखा गया।
विज्ञापन

कोट---
सेना के प्रवक्ता पवित्र सिंह ने कहा कि एयरफोर्स की सुरक्षा तैयारियों के मददेनजर माकड्रिल की गई। यह माकड्रिल एयरफोर्स के भीतरी क्षेत्र में की गई, जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने यथासंभव एक्सरसाइज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें