फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने बालू साइडाें पर मारा छापा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बुधवार को खनन अधिकारी एसके सिंह ने मातहतों के साथ चोपन थाना क्षेत्र के बालू साइडों पर छापेमारी की। अधिकारियों को देखते ही खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया। अधिकारियाें की मौजूदगी में खनन क्षेत्र का सीमांकन हुआ। इस दौरान खननकर्ता वैध तरीके से खनन कार्य करते मिले। पूरे दिन खनन क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर खनन अधिकारी एसके सिंह ने दलबल के साथ कोटा स्थित बालू खनन क्षेत्र मे पहुंच कर जांच शुरू की। अधिकारियों को देखते ही खननकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने अपने रिकार्ड को देखते हुए खनन कार्य किए जा रहे स्थान को देखा। राजस्व एवं खनिज विभाग के कर्मचारियों ने आवश्यकतानुसार खनन क्षेत्र का सीमांकन शुरू किया। खनन क्षेत्र के सीमांकन किए जाने की खबर खनन क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। खनन अधिकारी ने खननकर्ताओं को नियमानुसार खनन कार्य करने एवं मातहतों को खनन कार्य पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। खनन अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान खननकर्ता वैध खनन करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें